यदि आप स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाइयों के शौक़ीन हैं, तो आपके लिए Magaj Recipe in Hindi एक बढ़िया विकल्प है। यह गुजरात की पारंपरिक मिठाई के रूप में जानी जाती है। मगज को आप खाने के साथ-साथ खास अवसरों पर भी बना सकते हैं। यह विशेषकर भैयादूज, दिवाली, और विशेष पर्वों पर ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें घी की खुशबु और ड्राई फ्रूट का कुरकुरापन लाजवाब होता है। इसे बनाना बहुत आसान है। इस लेख में, हम जानेंगे कि मगज रेसिपी कैसे बनाई जाती है और इसे घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।
और पढ़ें- नारियल के लड्डू रेसिपी इन हिंदी
तैयारी का समय
10 मिनट |
पकाने का समय
35 मिनट |
कुल समय
45 मिनट |
सर्विंग
4 |
सामग्री|Magaj Recipe in Hindi
सामग्री | मात्रा |
चने का मोटा बेसन | 250 ग्राम |
चीनी पाउडर | 1 कप |
देशी घी | 1 कप |
काजू | 1/4 कप |
बादाम | 1/4 कप (छीलकर के कटा हुआ) |
पिस्ता | 1/4 कप |
किशमिश | 1/4 कप |
दूध | 1/4 कप |
इलायची पाउडर | 1/2 चम्मच |
मगज रेसिपी बनाने की विधि
- सबसे पहले 250 ग्राम चने का मोटा बेसन, 1 कप सुगर पाउडर और 1 कप देशी घी को इकट्ठा कर लेंगे।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले, एक पैन में घी को गर्म करें।
- अब बेसन को गरम घी के अंदर मिक्स करेंगे।
- अब धीमी आंच पर इसे चम्मच से चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक इसमें से खुशबू न आने लगे और इसका रंग थोड़ा बदल न जाये।
- अब गैस की आंच धीमी करके इसमें एक-एक चम्मच दूध डालते हुए चम्मच से 2 मिनट तक चलाते रहें, क्योंकि बेसन तली में लग सकता है।
- अब गैस को बंद करके इसमें 1/2 चम्मच इलायची पाउडर और 1 कप सुगर पाउडर को मिक्स कर लेंगे।
- अब एक प्लेट में घी का लेप लगाकर मिश्रण को कुछ इस तरह से फैला लेंगे।
- प्लेट को हाथ से हिलाकर कुछ इस तरह से मिश्रण को बराबर चिकना कर लेंगे।
- अब इसके ऊपर ड्राई फ्रूट डालकर ठंडा होने देंगे।
- अब इसे तेज चाकू से अपनी पसंद के आकार में काट लें।
- अब हमारी Magaj Recipe in Hindi बनकर तैयार है, इसे प्लेट में सजाकर सर्व करें।
सुझाव
- चीनी को ग्राइंडर की सहायता से पाउडर बनाकर मिलाएं।
- बादाम को डालने से पहले इसे भिगाकर छिलके को निकाल लें।
- मिठाई में अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट मिला सकते हैं।
- देशी घी का उपयोग करने से मिठाई में अच्छी सुगंध आती है।
- बेसन को हल्के सुनहरे रंग का बनाने के लिए, धीरे-धीरे चमचे से लगातार चलाते हुए भूनें।
- अगर आप चाहें, तो बादाम और पिस्ता को थोड़ा सा भूनकर डालें ताकि उनका स्वाद और भी अच्छा हो जायेगा।
मगज मिठाई खाने के फायदे
- मगज में मिश्रित दूध, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, और अन्य पोषण तत्व होता है। ये हड्डियों, मांसपेशियों, और उच्च ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करते हैं।
- मगज मिठाई में देशी घी और चीनी के सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसका सेवन दिनभर की थकान को दूर करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद किशमिश, बादाम, पिस्ता, और काजू जैसे सामग्री विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होती हैं, जो आपको बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस रेसिपी के माध्यम से, हमने Magaj Recipe in Hindi को सीखा कि घर पर ही कैसे यह रेसिपी को बनाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसे बनाने का एक और अच्छा फायदा यह है कि अपनी रसोई की सामग्री के साथ आसानी से बन जाता है। इसे खाने से पहले तो लगता ही है कि यह मिठाई बहुत मेहनत से बनाई गई है, लेकिन वास्तव में तो यह बहुत ही सरल है।
FAQ
मगज खाने से क्या फायदा होता है?
मगज खाने से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, और ऊर्जा मिलती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियां ताकतवर होती हैं, और विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के स्रोत के रूप में कार्य करती है।
मगज किसका बीज है?
मगज के बीज सामान्यतः सब्जियों के बीज होते हैं, जैसे -तरबूज, कद्दू, खरबूजा और खीरे के बीजों को मगज के बीज कहते हैं।
मगज को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
मगज के बीज को इंग्लिश में (Melon Seeds) कहा जाता है।
3 thoughts on “Magaj Recipe in Hindi|मगज रेसिपी इन हिंदी”